गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के 15 अफसर व कर्मचारियों को मिलेगा ‘टाइम्स सम्मान’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी सम्मानित”

15 officers and employees of Gautam Buddha Nagar Police Commissionerate will receive the 'Times Samman', Governor Anandiben Patel will honour them"

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के 15 अफसर व कर्मचारियों को मिलेगा 'टाइम्स सम्मान', राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी सम्मानित"

Greater Noida News/ BT News: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता, जनसेवा और निष्पक्षता से पूरे प्रदेश में मिसाल कायम की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कार्यरत 15 अफसरों और कर्मचारियों को “द टाइम्स ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित “टाइम्स सम्मान” समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह सोमवार, 23 जून को जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खुद इन जांबाजों को सम्मानित करेंगी।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभागवार सम्मानित अधिकारी

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए चुना गया है। इनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:

🔸थाना कासना को सर्वश्रेष्ठ सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशन घोषित किया गया।

🔸उपनिरीक्षक राकेश बाबू और उनकी टीम ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 अभियुक्तों को जेल भेजा।

🔸उपनिरीक्षक राकेश चौहान (LIU) ने गुप्त सूचनाओं के माध्यम से कानून-व्यवस्था को मजबूत किया।

🔸स्वाट टीम प्रभारी यतेन्द्र कुमार ने 200 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त कर तस्करी पर लगाम लगाई।

🔸मुनेश्वरी देवी और आरक्षी अमित कुमार ने रिकॉर्ड 2183 मामलों में सजा दिलवाई, जिनमें 21 को आजीवन कारावास मिला।

🔸मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा ने टेबल टेनिस में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज जीतकर विभाग को गौरव दिलाया।

🔸112 कमांडर विवेक कुमार ने 3 मिनट 59 सेकंड में आत्महत्या रोककर एक जान बचाई।

🔸थाना सेक्टर-39 को IGRS रैंकिंग में 86.23 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान मिला।

सर्वश्रेष्ठ प्रोएक्टिव राजपत्रित अधिकारी: सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह (नोएडा) और अरविंद कुमार (ग्रेटर नोएडा) ने कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

महिला शक्ति और संवेदनशील पुलिसिंग की झलक

महिला अधिकारियों की भूमिका भी इस सम्मान समारोह में विशेष रही।

🔸उपनिरीक्षक शिल्पा चिकारा ने रेप केस के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल चार्जशीट दाखिल की।

🔸थाना जेवर की अंकिता पटेल को सर्वश्रेष्ठ महिला बीट अधिकारी के रूप में चुना गया।

🔸मीडिया सेल प्रभारी सुबोध तोमर ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का प्रभावी खंडन कर लोगों को सटीक जानकारी दी।

जनसेवा की सच्ची मिसाल बनी गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह सम्मान न केवल इन अधिकारियों के कार्यों की सराहना है, बल्कि पूरे गौतमबुद्धनगर पुलिस बल की जनसेवा, तत्परता और ईमानदारी की गवाही भी देता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट ने जनता के भरोसे को मजबूत किया है। यह सम्मान प्रदेश की पुलिसिंग को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

 

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *