गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने परेड की सलामी ली और CP लक्ष्मी सिंह ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

गौतमबुद्धनगर / भारतीय टॉक न्यूज़:  सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में आज 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री श्री जसवंत सैनी रहे। उन्होंने पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य रैतिक परेड की सलामी ली।

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

परेड और शौर्य का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस की इस विशेष परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर सुश्री दीक्षा भोरिया (ACP) ने किया। उनके साथ द्वितीय कमांडर श्री शकील अहमद (ACP) और तृतीय कमांडर उ.नि. नेकराम सिंह ने परेड का शानदार संचालन किया। परेड में डायल-112, बम निरोधक दस्ता (BDDS), श्वान दल, फॉरेंसिक वैन और दंगा निरोधक वज्र वाहनों की प्रदर्शनी ने पुलिस की आधुनिक शक्ति का प्रदर्शन किया।

वीरता और सेवा के लिए मिले पदक

समारोह के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:

🔸 DG डिस्क गोल्ड (शौर्य): डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम और एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह को प्रदान किया गया।

🔸DG डिस्क सिल्वर (शौर्य/सेवा): निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह राणा, ललित कुमार सहित अन्य बहादुर पुलिसकर्मियों को दिया गया।

🔸 विशेष सम्मान: 92 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और महाकुम्भ प्रयागराज में डयूटी करने वाले 716 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुम्भ सेवा मेडल’ से नवाजा गया।

पुलिस कमिश्नर की बड़ी घोषणा

शानदार परेड प्रदर्शन से उत्साहित होकर पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने परेड में शामिल सभी कर्मियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की:

🔸 प्रत्येक प्लाटून कमांडर को ₹5,100 का नकद इनाम।

🔸 परेड में शामिल प्रत्येक पुलिसकर्मी को 3 दिन का रिवॉर्ड अवकाश (Reward Leave)।

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानितगौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

 

संविधान की रक्षा का संकल्प

पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख उपस्थिति:

इस गरिमामयी अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, सभी डीसीपी, एडीसीपी और सेवानिवृत्त IAS/IPS अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नन्हें बच्चों को उपहार भेंट किए गए।

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइंस में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री जसवंत सैनी और CP लक्ष्मी सिंह ने दी सलामी, पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *