ग्रेटर नोएडा: ग्रीन सिटी अस्पताल की मनमानी पर भड़का डेल्टा-1 RWA, बिना पार्किंग संचालन को लेकर प्राधिकरण में शिकायत

ग्रेटर नोएडा के ग्रीन सिटी अस्पताल द्वारा बिना पार्किंग नियमों के संचालन पर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए ने विरोध जताया है। बेसमेंट में लैब और ओपीडी चलाने और सड़क पर जाम लगाने का आरोप।

Bharatiya Talk
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: ग्रीन सिटी अस्पताल की मनमानी पर भड़का डेल्टा-1 RWA, बिना पार्किंग संचालन को लेकर प्राधिकरण में शिकायत

ग्रेटर नोएडा / भारतीय टॉक न्यूज़: शहर के डेल्टा-1 सेक्टर में स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों के घेरे में आ गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) के सख्त नियमों की अनदेखी करते हुए अस्पताल का संचालन बिना पार्किंग सुविधा के किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। इस समस्या से परेशान होकर डेल्टा-1 सेक्टर की आरडब्ल्यूए (RWA) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर भारी जुर्माना लगाने और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 [ Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से गुरुग्राम और फरीदाबाद तक दौड़ेगी नमो भारत; 20,360 करोड़ का मास्टरप्लान तैयार, सूरजपुर बनेगा महा-जंक्शन]

क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वहां आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहन सेक्टर की मुख्य सड़कों और लोगों के घरों के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इस अवैध पार्किंग की वजह से सेक्टर की सड़कों पर आए दिन जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों और निवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सामान्यतः अस्पताल के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन ग्रीन सिटी अस्पताल के बेसमेंट में व्यावसायिक लाभ के लिए लैब और ओपीडी (OPD) का संचालन किया जा रहा है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने अस्पताल को मिलने वाली एनओसी (NOC) पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के नियमों के तहत अस्पताल के संचालन की अनुमति तभी दी जाती है जब वहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा हो, ऐसे में बिना पार्किंग व्यवस्था के अस्पताल को एनओसी जारी होना एक बड़े भ्रष्टाचार या लापरवाही की ओर इशारा करता है। आरडब्ल्यूए ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि जब तक अस्पताल परिसर के भीतर पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक इसके संचालन को तुरंत बंद कर दिया जाए ताकि सेक्टर के लोगों को ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात मिल सके।

 

यह भी पढ़ें 👉 [Greater Noida: अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का डंडा; खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावर सील, 100 से अधिक फ्लैट्स पर लगा ताला ]

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *