प्रेम जाल में फंसाकर युवती से लूट और छेड़छाड़, पांच के खिलाफ बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज

A woman was robbed and molested after being trapped in a love trap, a case was filed against five in Badalpur police station

Partap Singh Nagar
3 Min Read
प्रेम जाल में फंसाकर युवती से लूट और छेड़छाड़, पांच के खिलाफ बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़ : बादलपुर कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगाया, उससे शादी की, और फिर उसके द्वारा लाए गए नकदी और जेवरात को हड़प लिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम जाल और घर से पलायन

थाना बादलपुर के प्रभारी अमित भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में वरुण यादव नामक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद वह अपने घर से 2 लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर वरुण के साथ भाग गई थी।

नकदी और जेवरात हड़पने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वरुण उसे अपनी बहन खुशबू के पास ले गया था। महिला के अनुसार, उसके द्वारा घर से लाई गई नकदी और जेवरात को वरुण की मां सुमन यादव ने अपने पास रख लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे उसके पैसे और गहने वापस नहीं दिए गए।

छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इसी दौरान वरुण के परिजन रवि शंकर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिससे वह काफी परेशान और भयभीत हो गई।

भोली-भाली लड़कियों को फंसाने का आरोप

पीड़िता ने वरुण और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके घर से नकदी और जेवरात मंगवाते हैं। इसके बाद वे उन्हें लूटकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी

थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वरुण यादव, बबलू यादव, रवि शंकर, श्रीमती सुमन और खुशबू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!