Big Breaking: सीपी लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, दादरी में 185 टन गोमांस बरामदगी , दादरी थाना प्रभारी निलंबित

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Big Breaking: सीपी लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, दादरी में 185 टन गोमांस बरामदगी , दादरी थाना प्रभारी निलंबित


Dadri News :
गौतम बुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र में हाल ही में गौ मांस की बरामदगी के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई एक कंटेनर से प्रतिबंधित पशु के मांस के परिवहन की घटना के बाद की गई है।

पुलिस कमिश्नर का सख्त संदेश

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस किसी भी अवैध व्यापार और अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुलासा कैसे हुआ?

9 नवंबर की रात, दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर पुलिस और गोरक्षा हिंदू दल के संयुक्त ऑपरेशन में एक कंटेनर पकड़ा गया, जिसमें 32 टन मांस मिला। इसके बाद दादरी के एसपीजे कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा गया, जहां से 153 टन पैकिंग मांस बरामद हुआ। मथुरा लैब की जांच में पुष्टि हुई कि यह सारा मांस गोमांस था।

बीजेपी विधायक की शिकायत

दादरी में भारी मात्रा में गौ मांस मिलने के बाद, लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की।

अनुमानित मांस की मात्रा

विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ गाय से लगभग तीन कुंतल मांस निकलता है। लैब रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि नष्ट किया गया मांस 8 से 10 हजार गायों का था। इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूरन जोशी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध व्यापार का खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि यह मांस दिल्ली के खालिद की यूनिवर्सल फूड एक्सपोर्ट कंपनी से आया था। खालिद पर आरोप है कि वह पश्चिम बंगाल से गोमांस मंगवाकर इसे भैंस के मांस के नाम पर लेबल कर सप्लाई करता था।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *