नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला डॉक्टर से 60 लाख की ठग, 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

Lokesh kumar
3 Min Read
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला डॉक्टर से 60 लाख की ठग, 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

 

Noida Cyber Crime News : दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक बड़ा साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-77 निवासी डॉक्टर पूजा गोयल, जो दिल्ली के एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, से जालसाजों ने 60 लाख रुपए की ठगी कर ली।

पोर्न वीडियो स्कैम का डर दिखाकर ठगी

डॉ. पूजा गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और तुरंत कॉल को मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया। वहां से उन्हें बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं और उनके नाम से अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है।

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला डॉक्टर से 60 लाख की ठग, 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट
Google Pic Credit | नोएडा में साइबर महिला डॉक्टर से 60 लाख की ठग, 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

मनी लांड्रिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का डर

जालसाजों ने महिला चिकित्सक को यह भी बताया कि उनका नाम मनी लांड्रिंग मुकदमे में नरेश गोयल के साथ सामने आया है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज हो रहा है।

बेटी के अपहरण की धमकी

जालसाजों ने डॉक्टर की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इससे बाहर निकलने के लिए महिला को अपनी जिंदगी भर की कमाई ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

स्काइप कॉल के जरिये महिला को पूरे दो दिन तक डराया गया और उसे किसी से संपर्क करने तक की अनुमति नहीं दी गई। डर के कारण, 15 जुलाई को डॉक्टर पूजा ने 49 लाख 54 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन, अन्य लोगों से पैसे लेकर उन्होंने 10 लाख रुपये और ट्रांसफर किए।

साइबर क्राइम थाने में शिकायत

जब जालसाजों ने महिला पर और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाना शुरू किया, तब उन्हें ठगी की आशंका हुई। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!