बड़ी ख़बर : यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गौतमबुद्धनगर में नए पुलिस उपायुक्त , पूरी ख़बर पढ़े !

Partap Singh Nagar
3 Min Read
बड़ी ख़बर : यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गौतमबुद्धनगर में नए पुलिस उपायुक्त , पूरी ख़बर पढ़े !

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में हाल ही में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की गई है। यह कदम राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट और अन्य विभागों में कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

गौतमबुद्धनगर में नए पुलिस उपायुक्त

लखन सिंह यादव और साद मियां खां को पुलिस उपायुक्त के रूप में गौतमबुद्धनगर में नियुक्त किया गया है। यह दोनों अधिकारी अपने नए पद पर जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार हैं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन में बदलाव

प्रताप गोपेंद्र यादव को मुरादाबाद में एसपी पी.टी.सी और अवधेश सिंह को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन का एसपी बनाया गया है। इन नियुक्तियों से यह उम्मीद की जा रही है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।

 

 

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

1. लखन सिंह यादव – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2. साद मियां खां – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
3.  आरती सिंह – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
4.  अंकिता शर्मा – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
5. चंद्रकांत मीना – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
6. सूरज कुमार राय – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
7.  सैय्यद अली अब्बास – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
8. मनीष कुमार शान्डिल्य – सेनानायक, 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
9.  राहुल भाठी – सेना नायक, यूपीएसएसएफ लखनऊ
10.  अनिल कुमार यादव – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
11. अभिषेक भारती – पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
12.  संदीप कुमार मीना – एसपी रेलवे, गोरखपुर
13. संतोष कुमार मीना – सेनानायक, 2वीं वाहिनी PAC सीतापुर
14.  ओम प्रकाश यादव – एसपी पीटीसी, सीतापुर
15.  दयाराम – पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी लखनऊ
16. प्रताप गोपेंद्र यादव – एसपी पी.टी.सी, मुरादाबाद
17. अवधेश सिंह – एसपी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ

यह तबादला राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है !

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!