नोएडा पुलिस का ‘हर्ष फायरिंग’ पर कड़ा प्रहार: सगाई में युवक को गोली मारने वाला दुर्वेश बैसोया चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल बरामद

नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल करने वाले आरोपी दुर्वेश बैसोया को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Bharatiya Talk
2 Min Read
नोएडा पुलिस का 'हर्ष फायरिंग' पर कड़ा प्रहार: सगाई में युवक को गोली मारने वाला दुर्वेश बैसोया चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल बरामद

Greater Noida/भारतीय टॉक न्यूज़: बिसरख थाना पुलिस ने सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर एक 18 वर्षीय युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी दुर्वेश कुमार बैसोया को हनुमान चौराहा के पास सर्विस रोड से घेराबंदी कर दबोचा, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त मूल रूप से गाजियाबाद के टीलामोड़ का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रह रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है।

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि लाल कुआँ निवासी पुष्पेंद्र नामक युवक को सगाई कार्यक्रम के दौरान गोली लगी है। जांच में सामने आया कि समारोह में काम कर रहे पुष्पेंद्र को आरोपी द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की गोली लग गई थी, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया। बिसरख पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 125/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *