भाजपा का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अभिषेक शर्मा नए जिलाध्यक्ष ने पद ग्रहण किया

BJP's 45th foundation day was celebrated with great pomp, Abhishek Sharma took charge as the new district president

Partap Singh Nagar
4 Min Read
भाजपा का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अभिषेक शर्मा नए जिलाध्यक्ष ने पद ग्रहण किया

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 45वां स्थापना दिवस तिलकपता गोलचक्कर स्थित पार्टी कार्यालय पर बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के नए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ के साथ हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अभिषेक शर्मा नए जिलाध्यक्ष ने पद ग्रहण किया
भाजपा का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अभिषेक शर्मा नए जिलाध्यक्ष ने पद ग्रहण किया

सांसद और विधायकों ने गिनाई उपलब्धियां

इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के सांसद और विधायकों ने भाजपा की पिछले 45 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर पार्टी के स्थापना दिवस का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के 45 वर्ष शानदार रहे हैं। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

युवा नेतृत्व को मिली कमान

सांसद महेश शर्मा ने नए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक युवा, ऊर्जावान और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे निश्चित रूप से संगठन और मजबूत होगा।

संघर्षों से भरा रहा पार्टी का इतिहास

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने भाजपा के गठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है और 1984 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीटें जीती थीं।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास: भाजपा

दादरी विधायक तेजपाल नागर और ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही ‘सबका विकास, सबका साथ, सबके विश्वास’ के मंत्र पर कार्य करती है। एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा वाली राष्ट्रीय पार्टी बताया, जबकि एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि देश का भला केवल भाजपा ही कर सकती है।

सेवा और समर्पण से करेंगे कार्य: जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सेवा और समर्पण भाव से कार्य करेंगे।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!