दादरी लुहारली गांव में संपत्ति हड़पने और रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह पर मामला दर्ज

Case registered against six including two women for grabbing property and demanding extortion in Dadri Luharli village

Partap Singh Nagar
3 Min Read
दादरी लुहारली गांव में संपत्ति हड़पने और रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह पर मामला दर्ज

Greater Noida / भारतीय टॉक न्यूज़ : दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव में एक महिला पर नाम बदलकर एक व्यक्ति की संपत्ति हड़पने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

पत्नी बनकर संपत्ति हड़पने और रंगदारी मांगने का आरोप

लुहारली गांव के रहने वाले महेश भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो भाई उमेश और दिनेश की पहले ही हत्या हो चुकी है। दिनेश की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दोस्ती थी। आरोप है कि दिनेश की मुलाकात जिला कारागार डासना में सुनीता नाम की एक महिला से हुई थी।

आरोपी महिला का षडयंत्र

महेश भाटी का आरोप है कि सुनीता ने एक षडयंत्र के तहत अपना नाम बदलकर अनीता रख लिया। उसने गांव के प्रधान पति से मिलकर अपने आधार कार्ड में भी अनीता नाम दर्ज करवा लिया। अब वह खुद को अनीता पत्नी दिनेश बताकर दिनेश की संपत्ति पर धोखे से कब्जा करना चाहती है।

वारिसान सर्टिफिकेट में धोखाधड़ी

शिकायतकर्ता के अनुसार, सुनीता ने दिनेश की जमीन हड़पने के लिए स्थानीय लेखपाल से मिलीभगत कर वारिसान सर्टिफिकेट (उत्तराधिकार प्रमाण पत्र) भी अनीता भाटी पत्नी दिनेश भाटी के नाम से बनवा लिया है। इस फर्जीवाड़ा में ग्राम प्रधान प्रियंका और उसके पति रिपिन भाटी ने भी कथित रूप से अनीता भाटी पत्नी दिनेश भाटी का प्रमाण पत्र अपने लेटर हेड पर दिया है।

रंगदारी की मांग

महेश भाटी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी सुनीता उर्फ अनीता उनके मृतक भाई का नाम छोड़ने के एवज में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है।

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित महेश भाटी ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद रिपिन भाटी, प्रियंका, सुनीता उर्फ अनीता, ललित, अंकित और बृजभूषण के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अब न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!