नोएडा मेट्रो विस्तार: एक्वा लाइन विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक दौड़ेगी मेट्रो

केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के 11.56 किमी विस्तार को मंजूरी दी। 2254 करोड़ की लागत से बनेंगे 8 नए स्टेशन। दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी होगी आसान।

Bharatiya Talk
3 Min Read
नोएडा मेट्रो विस्तार: एक्वा लाइन विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक दौड़ेगी मेट्रो

Noida / भारतीय टॉक न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा वासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) की एक्वा लाइन के 11.56 किलोमीटर लंबे विस्तार को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। 2,254.35 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी को न केवल कम करेगी, बल्कि दिल्ली से कनेक्टिविटी को भी बेहद सुगम बना देगी।

कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 8 नए स्टेशन

यह नया एलिवेटेड कॉरिडोर बॉटनिकल गार्डन से शुरू होकर सेक्टर-142 पर मौजूदा एक्वा लाइन स्टेशन से जुड़ेगा। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो शहर के प्रमुख रिहायशी और कमर्शियल हब को कवर करेंगे:

बॉटनिकल गार्डन (इंटरचेंज स्टेशन)

🔸सेक्टर-44

🔸 सेक्टर-97

🔸सेक्टर-105

🔸 सेक्टर-108

🔸सेक्टर-93

🔸 पंचशील बालक इंटर महाविद्यालय

🔸 सेक्टर-142

 

यह ख़बर भी पढ़े: 👉 [नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार: टर्मिनल से लेकर रडार तक सब फिट, अब बस ‘टेक-ऑफ’ का इंतज़ार] 

 

क्यों खास है यह विस्तार?

इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण बॉटनिकल गार्डन स्टेशन होगा। यहाँ यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के साथ सीधे इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे आईटी हब और सोसायटियों में रहने वाले लाखों लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए ऑटो या बस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

परियोजना की मुख्य बातें:

 

🔸अनुमानित लागत: ₹2,254.35 करोड़।

🔸समय सीमा: निर्माण कार्य शुरू होने के 4 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य।

🔸 नेटवर्क विस्तार: इस विस्तार के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर लगभग 61.62 किमी हो जाएगा।

🔸 प्रभाव: एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम में भारी कमी और प्रदूषण स्तर में गिरावट आने की उम्मीद।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ‘विकसित भारत 2047’ के विजन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नोएडा के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *