गाजियाबाद में कांस्टेबल की आत्महत्या: प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गाजियाबाद में कांस्टेबल की आत्महत्या: प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार
गाजियाबाद में कांस्टेबल की आत्महत्या: प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार
गाजियाबाद में कांस्टेबल की आत्महत्या: प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार

 

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में नगर पालिका के ईवीएम सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल पम्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पम्मी को पड़ोस की लड़की से मिल रही धमकियों के कारण यह कदम उठाना पड़ा।

प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार

मुरादनगर में कांस्टेबल पम्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान सरकारी रायफल से आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका प्राची और उसकी सहेली सोनिया उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार देर शाम नगर पालिका परिषद मुरादनगर कार्यालय में स्थित ईवीएम गोदाम पर ड्यूटी के दौरान पम्मी ने खुद को गोली मार ली थी।

गाजियाबाद में कांस्टेबल की आत्महत्या: प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार
 प्रेमिका और सहेली गिरफ्तार

 

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

मरने से पहले पम्मी ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्राची, उसकी सहेली गुड्डन और अमित पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

साथी कांस्टेबल ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना के समय पम्मी के साथ कांस्टेबल ध्यान सिंह भी ड्यूटी पर था। ध्यान सिंह ने पम्मी के वीडियो के आधार पर प्राची, अमित और गुड्डन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-118 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

 पुलिस की कार्रवाई

मुरादनगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी प्राची और गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी रूरल विवेक चंद यादव ने बताया कि अभियुक्ता प्राची ने वीडियो में कांस्टेबल द्वारा लगाए गए आरोपों को पूछताछ में स्वीकार किया है।

बुलंदशहर का रहने वाला था कांस्टेबल

कांस्टेबल पम्मी मूल रूप से बुलंदशहर जनपद का रहने वाला था। आत्महत्या से पहले पम्मी ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर तीनों अभियुक्तों पर दो साल में छह लाख रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया था। पम्मी ने कहा कि उसने इन लोगों को पत्नी के गहने बेचकर भी पैसे दिए, लेकिन उनकी मांग बढ़ती जा रही थी। पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर नौकरी लेने की धमकी दी जाती थी।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए पम्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था।

बुलंदशहर के औरंगाबाद अहीर का रहने वाला पम्मी गाजियाबाद में तैनात था। उसने पड़ोस की लड़की सहित कई लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!