दादरी: कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा 11वीं का छात्र, शिक्षकों और छात्रों में मचा हड़कंप

Dadri: Class 11 student arrives at college with a pistol, causing panic among teachers and students

Partap Singh Nagar
3 Min Read
दादरी: कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा 11वीं का छात्र, शिक्षकों और छात्रों में मचा हड़कंप

Greater Noida / Dadri/ भारतीय टॉक न्यूज़ : दादरी। नगर के जीटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 11वीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में अवैध तमंचा लेकर पहुंच गया। इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों तथा शिक्षकों में भय का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया।

यह पूरी घटना नगर के प्रसिद्ध मिहिर भोज इंटर कॉलेज की है। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक 16 वर्षीय छात्र अवैध तमंचा लेकर कॉलेज आया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी छात्र ने क्लास के दौरान ही एक अन्य सहपाठी को वह तमंचा दिखाया। सहपाठी को डराने या उस पर रौब जमाने की मंशा से दिखाए गए इस हथियार की खबर कुछ ही देर में कॉलेज के प्रधानाचार्य तक पहुंच गई।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए प्रधानाचार्य ने तत्काल छात्र को अपने कार्यालय में बुलाया और उससे तमंचे के बारे में पूछताछ की। जब छात्र ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने बिना कोई देरी किए दादरी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस टीम फौरन कॉलेज पहुंची और आरोपी छात्र को पकड़ लिया। पुलिस ने छात्र के पास से तमंचा बरामद कर उसे कोतवाली ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिहिर भोज इंटर कॉलेज से एक छात्र द्वारा तमंचा लाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 16 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह किशोर तमंचा कहां से लाया और कॉलेज में इसे लाने के पीछे उसका असली मकसद क्या था। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और किशोरों में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *