बड़ी खबर : दादरी पुलिस ने चार घंटे में लूट के आरोपियों को धर दबोचा

Partap Singh Nagar
3 Min Read
बड़ी खबर : दादरी पुलिस ने चार घंटे में लूट के आरोपियों को धर दबोचा

Dadri News : दादरी पुलिस का सराहनीय कार्य चार घंटे में लूट करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार। आपको बता दे कल शाम दादरी में एक व्यापारी से बाइक सवार दो युवकों ने 3 लाख रुपे से अधिक की लूट कर ली थी लूट करके भागने वाले आरोपियों की मोटरसाइकिल स्टार्ट नही हुई तो वो मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गए। दादरी पुलिस ने 4 घंटे में इस घटना को अंजाम देने वाले दोनो अभियुक्तो के साथ 2 अन्य सहायक अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख 10 हजार रुपे भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस की तत्परता से हुई इस कार्यवाही को देख कर सभी लोग खुश है और दादरी पुलिस की तारीफ कर रहे है।

बड़ी खबर : दादरी पुलिस ने चार घंटे में लूट के आरोपियों को धर दबोचा
Big news: Dadri police caught the accused of robbery in four hours

 

पूरा मामला इस प्रकार

पुलिस आयुक्त महोदय गौतम बुद्धनगर तथा डीसीपी ग्रेटर नोएडा महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दादरी पुलिस ने कल शाम को जो व्यापारी रमेश गर्ग के घर के सामने उनका थैला छीन करके भाग जाने की घटना के संबंध में 1 सफल अनावरण किया है।
पुलिस ने स्थानीय सी सी टी वी और अन्य मैखबरी के आधार पर इसमें से 4 वित्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 लाख 10 हजार रुपए बरामद हुए हैं। इसमें दो व्यक्ति रवि सिंह और अमन सिंह जो कि मुन्ना सिंह के बेटे हैं, दो  मानिपुर के रहने वाले हैं।

ये अपनी मोटरसाइकिल से आए थे और इनके द्वारा इस घटना को कारित किया था। मौके पर उनकी मोटर साइकिल छूट गई थी। इसके पश्चात ये वहां से पैदल भागे और आगे जाकर के रूप बास से आगे उन्होंने पलपुरा के 2 व्यक्तियों को भी वो लूटी हुई रकम सौंप दी थी। उन दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम हैं मुकुल, भाटी और और सुकुल भाटी | ये भी दोनों सगे भाई हैं। इन चारों व्यक्तियों के पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद हुई है। थाना पुलिस द्वारा इस घटना का सफल खनावरणलगभग 4 घंटे में कर लिया गया था।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस की तत्परता से हुई इस कार्यवाही को देख कर सभी लोग खुश है और दादरी पुलिस की तारीफ कर रहे है।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!