उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पर फर्जी प्रतिनिधि गिरफ्तार,दिल्ली BJP अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनकर पहुँचा फ्रॉड युवक गिरफ्तार

Fake representative arrested at Deputy Chief Minister Keshav Maurya's residence; fraudster impersonating Delhi BJP president arrested

Partap Singh Nagar
3 Min Read
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पर फर्जी प्रतिनिधि गिरफ्तार,दिल्ली BJP अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनकर पहुँचा फ्रॉड युवक गिरफ्तार

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बुधवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक युवक ने खुद को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर आवास में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन उपमुख्यमंत्री की सतर्कता टीम की त्वरित कार्रवाई से वह पकड़ा गया।

 घटना और गिरफ्तारी

बुधवार को दशरथ पाल (निवासी घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी) नाम का एक युवक कुछ साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से ‘शिष्टाचार भेंट’ के नाम पर आवास पहुंचा था। युवक के व्यवहार पर उपमुख्यमंत्री की सतर्कता टीम को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान वह अपने दावे को साबित नहीं कर पाया, जिसके बाद टीम ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दशरथ पाल स्वयं को ‘प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली का प्रतिनिधि’ बताकर नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे विभिन्न जिलों में लोगों को गुमराह कर रहा था और धोखाधड़ी के कई प्रयास कर चुका था।

 उपमुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई

भेंट से पहले ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिल चुकी थी कि कोई व्यक्ति संगठन के पदाधिकारियों का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। संदेह पुख्ता होते ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया और आरोपी को बिना देरी के गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इस घटना की जानकारी उपमुख्यमंत्री ने तत्काल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी दे दी।

उपमुख्यमंत्री का सख्त संदेश

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सख्त लहजे में कहा, “सरकार और संगठन की छवि धूमिल करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

 पुलिस जांच जारी

फिलहाल, लखनऊ के थाना गौतम पल्ली पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस धोखाधड़ी से जुड़े मामलों और विभिन्न जिलों में उसकी संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक मारपीट का मामला दर्ज मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *