Greater Noida / Police News : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नति मिली है। एक विशेष समारोह में, भारत के सभी पुलिस अधिकारियों के प्रेरणा स्रोत और पूर्व पुलिस महानिदेशक पद्मश्री श्री प्रकाश सिंह ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। यह गौतमबुद्ध नगर पुलिस के लिए एक गौरव का क्षण था।
अन्य अधिकारियों को भी मिली पदोन्नति

श्रीमती लक्ष्मी सिंह के साथ-साथ पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति मिली है। श्री अजय कुमार, जो अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय गौतमबुद्धनगर के पद पर थे, अब पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
डीआईजी के पद पर पदोन्नत हुए अन्य अधिकारी

श्री रामबदन सिंह, जो पुलिस उपायुक्त नोएडा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने यमुना प्रसाद

श्री यमुना प्रसाद, जो पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर के पद पर थे, उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/सेलेक्शन ग्रेड के पद पर पदोन्नति मिली है।
पद्मश्री प्रकाश सिंह और एडीजी लक्ष्मी सिंह ने दी शुभकामनाएं
इन सभी अधिकारियों को पूर्व पुलिस महानिदेशक पद्मश्री श्री प्रकाश सिंह और पुलिस कमिश्नर/अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।