गौतमबुद्धनगर पुलिस का तीन साल का रिपोर्ट कार्ड: 568 गुंडे जिले से बाहर, ₹333 करोड़ की संपत्ति जब्त

Gautam Budh Nagar Police's three-year report card: 568 gangsters expelled from the district, property worth ₹333 crore seized

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गौतमबुद्धनगर पुलिस का तीन साल का रिपोर्ट कार्ड: 568 गुंडे जिले से बाहर, ₹333 करोड़ की संपत्ति जब्त

Greater Noida /भारतीय टॉक न्यूज़: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सख्त निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए वर्ष 2023 से 2025 तक गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत बड़ी और व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित अपराध और जन-शांति भंग करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त करने के साथ ही सैकड़ों गुंडों को जिलाबदर किया है।

 गौतमबुद्धनगर पुलिस का तीन साल का रिपोर्ट कार्ड: 568 गुंडे जिले से बाहर, ₹333 करोड़ की संपत्ति जब्त

गैंगस्टर एक्ट के तहत 3.33 अरब की संपत्ति कुर्क

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 01 जनवरी 2023 से 24 नवंबर 2025 तक गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कुल 65 प्रकरणों में अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित की गई 03 अरब 33 करोड़ 84 लाख 79 हजार 465 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्ति का वर्षवार ब्यौरा:

वर्षप्रकरणों की संख्याकुर्क/जब्त संपत्ति (रु.)
20233981 करोड़ 87 लाख 70 हजार 319
20241601 अरब 32 करोड़ 39 लाख 90 हजार 323
20251001 अरब 19 करोड़ 57 लाख 18 हजार 823

 

गुंडा अधिनियम: 568 अपराधी जिलाबदर

संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से गुंडा अधिनियम के तहत भी पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है।

🔸 जिलाबदर: 01.01.2023 से 24.11.2025 तक कुल 568 अभियुक्तों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

🔸थाना हाजिरी: इसी अवधि में 265 अभियुक्तों की थाना हाजिरी सुनिश्चित की गई है।

गुंडा अधिनियम के तहत वर्षवार कार्यवाही:

वर्षजिलाबदर की संख्याथाना हाजिरी की संख्या
202328030
2024133146
202515589

 सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण लक्ष्य

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध, माफिया गतिविधियों और जन-शांति भंग करने वाले तत्वों के प्रति गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्यवाही कठोरतम रहेगी। इन कठोर और व्यापक कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य कमिश्नरेट में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *