GautamBuddhaNagar: जिले में 4.47 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे; अकेले नोएडा विधानसभा से बाहर हुए 2 लाख से अधिक लोग

Gautam Buddha Nagar Voter List Update: गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 4.47 लाख नाम हटाए गए। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा की नई स्थिति और फॉर्म जमा करने का पूरा विवरण यहाँ देखें।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
GautamBuddhaNagar: जिले में 4.47 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे; अकेले नोएडा विधानसभा से बाहर हुए 2 लाख से अधिक लोग

नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR) अभियान के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी ड्राफ्ट के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभाओं—नोएडा, दादरी और जेवर—से कुल 4.47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब जिले में सक्रिय मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव आया है।

नोएडा विधानसभा में सबसे बड़ी ‘सफाई’

जिले में सबसे अधिक कटौती नोएडा विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जहाँ 2,09,050 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। दादरी विधानसभा से 1,64,157 और जेवर विधानसभा से 74,264 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। ये वे लोग हैं जो या तो अपने पते से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं, या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, अथवा जो लंबे समय से अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिले।

जेवर विधानसभा में जागरूकता सबसे अधिक

आंकड़ों के मुताबिक, विवरण जमा करने के मामले में जेवर विधानसभा के लोग सबसे आगे रहे। यहाँ कुल 3,67,763 मतदाताओं में से 2,93,499 (79.81%) ने अपना फॉर्म जमा किया। वहीं, नोएडा विधानसभा इस मामले में सबसे पीछे रही, जहाँ मात्र 72.89% मतदाताओं ने ही अपना विवरण साझा किया।

6 फरवरी तक है नाम जुड़वाने का मौका

जिला प्रशासन के मुताबिक, जिन लोगों के नाम सूची से कट गए हैं, वे 6 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ों के आधार पर जिले के करीब 1.76 लाख मतदाताओं ने अभी तक अपना 2003 का विवरण या अन्य जानकारी साझा नहीं की है, जिन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

 

विधानसभाकुल मतदाताविवरण जमा करने वालेसूची से कटे नाम (ASD)
नोएडा7,71,0825,62,0322,09,050
दादरी7,26,8285,62,6711,64,157
जेवर3,67,7632,93,49974,264
कुल योग18,65,67314,18,2024,47,471

 

 

 

गौतम बुद्ध नगर: विधानसभा वार मतदाता डेटा

विवरणनोएडा विधानसभादादरी विधानसभाजेवर विधानसभा
कुल वोटर7,71,0827,26,8283,67,763
फॉर्म जमा5,62,032 (72.89%)5,62,671 (77.41%)2,93,499 (79.81%)
विवरण दिया5,04,528 (65.43%)4,63,813 (63.81%)2,73,633 (74.40%)
विवरण नहीं दिया57,504 (7.46%)98,858 (13.6%)19,866 (5.4%)
एएसडी (ASD)*2,09,050 (27.11%)1,64,157 (22.59%)74,264 (20.19%)

*एएसडी (ASD): अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत

 

मतदान केंद्र और मतदेय स्थल में बढ़ोत्तरी

विधानसभापुराने मतदान केंद्रनए मतदान केंद्रपुराने मतदेय स्थलनए मतदेय स्थल
नोएडा196233752811
दादरी245303718794
जेवर201207398419

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *