Great Noida News: यूपी पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा , 7 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Great Noida News: Fraud in UP Police recruitment, 7 candidates arrested

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Great Noida News: यूपी पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा , 7 अभ्यर्थी गिरफ्तार


Greater Noida News :
थाना इकोटेक 3 पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवीपीएसटी परीक्षा में फर्जी दस्तावेज का प्रयोग करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

घटना का विवरण

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 31 जनवरी 2025 को रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवीपीएसटी की प्रक्रिया में 7 अभ्यर्थी डीवीपीएसटी हेतु आये थे। जनपदीय बोर्ड द्वारा उक्त अभ्यर्थीगण के शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रो की जांच की गयी तो जानकारी में पता चला कि उक्त सभी अभ्यर्थीगण द्वारा अपने नाम का फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कर उक्त भर्ती मे शामिल होने आए थे। बोर्ड सदस्यो द्वारा इसकी पुष्टि संबन्धित जनपद से किये जाने पर पाया गया कि उक्त प्रमाण पत्र उनके कार्यालय से निर्गत नही किये गये है।

पूछताछ में खुलासा

गहनता से पूछताछ मे जानकारी हुई कि उक्त सभी अभ्यर्थियों द्वारा आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कराया गया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

सुमित पुत्र सुनील सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष
राहुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र करीब 27 वर्ष
विजय कुमार पुत्र लोकेन्द्र सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष
अकील खाँ पुत्र भिट्टू खाँ, उम्र करीब 27 वर्ष
मनीष कुमार पुत्र श्यौराज सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष
रामकुमार सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष
पवन कुमार पुत्र ज्वाला सिंह, उम्र करीब 27 वर्ष

अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मामले

सभी 7 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *