Greater Noida News: रिठौरी और मथुरापुर के किसानों का इंतजार खत्म, मिले 6 फीसदी आबादी भूखंड; प्राधिकरण ने सौंपे आवंटन पत्र

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिठौरी और मथुरापुर गांव के 10 किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंडों के आवंटन पत्र सौंपे। दादरी विधायक तेजपाल नागर और एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को राहत देते हुए जल्द लीज डीड प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिया।

Bharatiya Talk
2 Min Read
Greater Noida News: रिठौरी और मथुरापुर के किसानों का इंतजार खत्म, मिले 6 फीसदी आबादी भूखंड; प्राधिकरण ने सौंपे आवंटन पत्र

Greater Noida/भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए रिठौरी और मथुरापुर गांव के किसानों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर और प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सुनील कुमार सिंह ने 10 किसानों को उनके 6 फीसदी आबादी भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए।

लंबे समय से लंबित थी मांग

भूमि अधिग्रहण के बाद से ही इन गांवों के किसान अपने हक के 6 फीसदी आवासीय भूखंडों के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे थे। किसानों ने अपनी व्यथा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के समक्ष रखी थी, जिसके बाद उन्होंने नियोजन विभाग को इस प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग की सक्रियता के चलते भूखंडों का नियोजन पूरा होते ही आवंटन पत्र जारी कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: [ यमुना प्राधिकरण में निवेश की ‘मिठास’: वंडरलैंड फूड्स लगाएगी बड़ी यूनिट, 750 महिलाओं को मिलेगा रोजगार ]

पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान कार्यप्रणाली बेहद पारदर्शी और समयबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को समय पर पूरा करना क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।

जल्द होगी लीज डीड की प्रक्रिया

एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि आवंटन पत्र के बाद अब जल्द ही उन्हें लीज प्लान और चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लीज डीड की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

वहीं, सीईओ एनजी रवि कुमार ने संदेश दिया कि किसानों को उनके हक के भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मथुरापुर और रिठौरी की तर्ज पर ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:[नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी: RRTS से जुड़ेगा सराय काले खां, गाजियाबाद रूट पर सहमति नहीं]

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *