Greater Noida: बिसरख में ‘भू-माफिया’ का बड़ा खेल! सरकारी जमीन कब्जा कर बेचे फ्लैट और विला; प्राधिकरण कार्यपालक अधिकारी से शिकायत, 400 करोड़ के राजस्व हानि का आरोप

बिसरख गांव में प्राधिकरण और सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत। भू-माफिया लोकेन्द्र भाटी पर फर्जी बैनामा और कागजों में हेराफेरी कर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप।

Bharatiya Talk
3 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार विरोधी नीति को चुनौती देते हुए ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में सरकारी और प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बिसरख निवासी नितिन भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को एक शिकायती पत्र भू-माफिया लोकेन्द्र भाटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 Greater Noida: बिसरख में 'भू-माफिया' का बड़ा खेल! सरकारी जमीन कब्जा कर बेचे फ्लैट और विला; CEO से शिकायत, 400 करोड़ के राजस्व हानि का आरोप

सरकारी तालाब और प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण

शिकायती पत्र के अनुसार, भू-माफिया लोकेन्द्र भाटी पर आरोप है कि उसने ग्राम बिसरख के खसरा नंबर- 773, 768, 637, 638, 667, 699, 663, 668, 648, 242, 22, 243 समेत अन्य जमीनों और गांव के सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर वहां फ्लैट, विला और अवैध कॉलोनियां काट दी हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी अपनी खसरा संख्या-773 की 8 बीघा जमीन पर भी फर्जी बैनामा तैयार कर कब्जा किया गया है।

400 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि का आरोप

शिकायतकर्ता नितिन भाटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लोकेन्द्र भाटी ने अपने दो पुत्रों के फर्जी पहचान पत्र बनाकर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की है। इसके जरिए लगभग 100 बीघा जमीन को सीलिंग एक्ट से बचाकर उत्तर प्रदेश सरकार को करीब 400 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पहुँचाई गई है। आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से बैक लीज के नियमों का उल्लंघन कर 24,000 मीटर से अधिक भूमि अपने नाम करा ली गई है।

फर्जी मुकदमों से डराने का प्रयास

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि यदि कोई व्यक्ति इस अवैध कब्जे के विरुद्ध आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं शिकायतकर्ता के अनुसार, उन पर और उनके परिवार पर भी 7-8 फर्जी मुकदमे लगवाए गए हैं। पत्र में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने वाले इस भू-माफिया की संपत्तियों की जांच कर उन्हें कुर्क किया जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिकायत का संक्षिप्त विवरण (Table):

विषयशिकायत का विवरण
शिकायतकर्तानितिन भाटी पुत्र सुनील भाटी, ग्राम बिसरख
आरोपी का नामलोकेन्द्र भाटी पुत्र मोहर सिंह
मुख्य आरोपप्राधिकरण, सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा और फर्जी बैनामा
प्रभावित क्षेत्रखसरा संख्या- 773, 768, 637, 638, 667, 699, 663, 668, 648, 242, 22, 243
राजस्व हानि (अनुमानित)लगभग 400 करोड़ रुपये
मांगसम्पत्तियों की कुर्की और सख्त कानूनी कार्यवाही
दिनांक12 जनवरी 2026

 

 

यह भी पढ़ें 👇 क्षेत्रीय युवाओं के लिए अवसर

क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए दादरी में दीपक कोरियन क्लासेस की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय युवाओं को नौकरी और करियर में लाभ मिल सके। 

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *