Greater Noida Encounter: कैमराला हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल; 25-25 हजार के इनामी अनुज और सक्षम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Dadri Encounter News: दादरी पुलिस ने कैमराला गांव में हुई हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश अनुज और सक्षम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Greater Noida Encounter: कैमराला हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल; 25-25 हजार के इनामी अनुज और सक्षम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

दादरी/भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के कैमराला गांव में पिछले दिनों हुई युवक की हत्या के मामले में दादरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच जारचा की ओर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में दो शातिर इनामी बदमाश, अनुज और सक्षम शर्मा, घायल हुए हैं।

गोपनीय सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैमराला हत्याकांड में वांछित इनामी बदमाश इलाके में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने जारचा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई (Self-Defense) में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे मोटरसाइकिल सहित गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अनुज (चक्रसेनपुर) और सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा (जारचा) के रूप में हुई है।

शातिर अपराधी हैं दोनों इनामी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है:

🔸अनुज: इसके खिलाफ हत्या के प्रयास (307) और हत्या (302) जैसे 4 गंभीर मामले दर्ज हैं।

🔸सक्षम शर्मा: इस पर चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।

कैमराला गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद से ही ये दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस ने इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *