Greater Noida: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब से हो रही थी तस्करी

गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 45 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Greater Noida: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब से हो रही थी तस्करी

 

गौतमबुद्धनगर/भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लुहारली टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ट्रक कंटेनर को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद खेप में 457 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 121 पेटी बीयर शामिल है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पूरी शराब पंजाब राज्य मार्का की है, जिसे गैर-कानूनी तरीके से तस्करी कर लाया जा रहा था।

Greater Noida: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब से हो रही थी तस्करी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में थाना दादरी पर मुकदमा अपराध संख्या 115/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *