ग्रेटर नोएडा: डॉक्टर पति पर 5 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

Greater Noida: Doctor husband accused of kidnapping 5-year-old daughter, case registered

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: डॉक्टर पति पर 5 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

Greater Noida /भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला डॉक्टर ने अपने ही पति पर अपनी पांच वर्षीय बेटी का अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बीटा-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्रतिष्ठित महिला डॉक्टर ने बीती रात थाने में अपने पति सत्यजीत प्रसाद सिन्हा के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में डॉक्टर ने बताया है कि उनके पति ने 18 सितंबर को उनकी 5 वर्षीय बेटी को जबरन उस समय अगवा कर लिया, जब वह स्कूल बस से उतरकर अपने घर की ओर आ रही थी।

पहले भी कर चुका है जानलेवा हमले का प्रयास

महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में पति पर कई और भी संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति सत्यजीत प्रसाद सिन्हा उनकी बेटी के साथ गलत तरीके से छूने और उसका उत्पीड़न करने जैसी हरकतें करते थे, जिससे उनकी बेटी काफी डरी और सहमी रहती थी। यही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले उनके पति कार से टक्कर मारकर उनकी और उनकी बेटी की हत्या करने का भी प्रयास कर चुके हैं।

न्यायालय में चल रहा है तलाक का मामला

पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर और उनके पति के बीच रिश्ते काफी समय से खराब चल रहे हैं। दोनों के बीच घरेलू हिंसा और तलाक का मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते पति द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सत्यजीत प्रसाद सिन्हा और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम बनाकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *