ग्रेटर नोएडा: IILM कॉलेज में क्लासरूम बना ‘जंग का मैदान’, मामूली कहासुनी में छात्र ने लोहे के कड़े से फोड़ा साथी का सिर

Greater Noida: IILM College classroom turns into a battleground, student smashes classmate's head with an iron rod over minor altercation

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: IILM कॉलेज में क्लासरूम बना 'जंग का मैदान', मामूली कहासुनी में छात्र ने लोहे के कड़े से फोड़ा साथी का सिर

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़ : शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित आईआईएलएम (IILM) कॉलेज में गुरुवार को क्लासरूम के अंदर ही दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी मारपीट में तब्दील हो गई।

आरोप है कि एक छात्र ने अपने साथी छात्र पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान हुआ विवाद

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित छात्र ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। वह अपनी क्लासरूम में बैठा पढ़ाई कर रहा था, तभी वैभव नाम का एक अन्य छात्र उसके पास आया और उससे किसी बात पर बहस करने लगा। पीड़ित ने जब उसे शांत रहने और बहस न करने को कहा, तो वैभव भड़क गया।

आरोप है कि वैभव ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू की और फिर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

लोहे के कड़े से किया सिर पर वार

पीड़ित के मुताबिक, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपी वैभव ने गुस्से में आकर अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में पीड़ित छात्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। क्लासरूम में हुई इस घटना से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया।

शारदा अस्पताल में लगे टांके

हमले की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और अन्य छात्रों ने घायल छात्र को तत्काल नजदीकी शारदा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसे कई टांके (stitches) लगाए गए हैं। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है।

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र वैभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *