जारचा में सनसनी: खटाना गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की मुर्गा फार्म पर निर्मम हत्या, मामूली डांट से नाराज नौकर ने चाकुओं से गोदा

ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के खटाना गांव में एक नौकर ने अपने मालिक प्रशांत की बेरहमी से हत्या कर दी। डांट का बदला लेने के लिए आरोपी ने चाकू और लोहे के पाइप से हमला किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
जारचा में सनसनी: खटाना गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की मुर्गा फार्म पर निर्मम हत्या, मामूली डांट से नाराज नौकर ने चाकुओं से गोदा

ग्रेटर नोएडा / भारतीय टॉक न्यूज़: जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक मुर्गा फार्म हाउस पर काम करने वाले नौकर ने महज डांट-फटकार का बदला लेने के लिए अपने ही मालिक प्रशांत उर्फ चीची (33) की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और फिर लोहे के पाइप से सिर पर वार कर मालिक की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने खटाना पुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

भरोसे का कत्ल: अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के मुताबिक, खटाना गांव के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के छोटे बेटे प्रशांत उर्फ चीची गांव के बाहर अपना मुर्गा फार्म चलाते थे। इस फार्म हाउस पर बुलंदशहर निवासी दो नौकर, यशपाल उर्फ सूखा और हरदम सिंह काम करते थे। प्रशांत अक्सर काम में लापरवाही को लेकर यशपाल को डांट देते थे, जिससे वह भीतर ही भीतर रंजिश पालने लगा था। आरोपी यशपाल ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए पहले से ही हत्या की साजिश रच ली थी और इसकी जानकारी अपने साथी हरदम को भी दी थी। बृहस्पतिवार की रात जब मौका मिला, तो यशपाल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

शुक्रवार सुबह जैसे ही प्रशांत का लहूलुहान शव फार्म हाउस पर मिला, गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने खटाना पुल को जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी यशपाल को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस दूसरे नौकर हरदम से भी पूछताछ कर रही है कि क्या वह इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था। प्रशांत की मौत से परिवार में मातम पसरा है और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

यह भी देखे : 👉 एयरपोर्ट बन गया, लेकिन हमारा क्या?”

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में पहुंचे किसानों ने उठाए सवाल—

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *