ग्रेटर नोएडा: बार चुनाव समय पर कराने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने धरना किया समाप्त

Greater Noida: Lawyers end protest after assurance of holding bar elections on time

Bharatiya Talk
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: बार चुनाव समय पर कराने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने धरना किया समाप्त

Greater Noida / भारतीय टॉक न्यूज़ : जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का धरना, एसोसिएशन के अध्यक्ष से ठोस आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया है। अधिवक्ताओं ने यह धरना समय पर चुनाव न कराए जाने की मांग को लेकर शुरू किया था।

अध्यक्ष-सचिव सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं ने चुनाव में देरी की आशंका को लेकर धरना दिया था। इस धरने के दौरान वर्तमान बार कार्यकारिणी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र खारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे मामला गरमा गया था।

आश्वासन: 23 दिसंबर को चुनाव, जल्द बनेगी एल्डर्स कमेटी

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज भाटी ने बताया कि गुरुवार को आम सभा की बैठक के दौरान अधिवक्ता चौक पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है। आश्वासन के मुताबिक:

🔸 जल्द ही एल्डर्स कमेटी का गठन किया जाएगा।

🔸 तय समय 23 दिसंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव करा दिया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद, पिछले दो दिनों से चल रहे धरने को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

बार अध्यक्ष का स्पष्टीकरण: भ्रम और कानूनी अड़चनें

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने चुनाव में देरी की आशंका को लेकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि देश के समस्त प्रदेशों के बार काउंसिल के चुनाव के कारण, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 15 नवंबर से 15 फरवरी 2026 के मध्य चुनाव न कराने का पत्र देश की समस्त जनपद बार एसोसिएशन को जारी किया था।

इस पत्र से गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के कुछ साथियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके कारण:

🔸दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट लगाई गई, जो क्षेत्राधिकार न होने के कारण नोट प्रेस की गई।

🔸 इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट लगाई गई, जहां सभी पक्षों को सुने बिना BCI के आदेश के विरुद्ध कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 6 दिसंबर को है।

🔸मथुरा जनपद के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में भी याचिका लगाई गई है, जिसमें BCI के आदेश के संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। अग्रिम सुनवाई के लिए 5 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई है।

अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने जोर देकर कहा कि बार एसोसिएशन की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव समय पर संपन्न कराया जाएगा।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *