ग्रेटर नोएडा में खूनी रंजिश: लुक्सर गांव में सरेराह व्यवसायी नितिन नागर की गोली मारकर हत्या, 02 हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में पुरानी रंजिश के चलते व्यवसायी नितिन नागर की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा में खूनी रंजिश: लुक्सर गांव में सरेराह व्यवसायी नितिन नागर की गोली मारकर हत्या, 02 हिरासत में

ग्रेटर नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: जनपद के थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लुक्सर में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुरानी रंजिश के चलते नितिन नागर (पुत्र फिरे) नामक युवक की गोली मारकर और धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। घटना उस वक्त हुई जब वह घर से चंद कदम दूर दुकान पर सामान लेने निकला था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ हमलावर सरेराह नितिन को घेरकर गोली मारते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने नितिन को जमीन पर गिराकर फायरिंग की। इस दौरान एक महिला ने ईंट मारकर बदमाशों को भगाने का साहस दिखाया, लेकिन एक आरोपी उसे भी बंदूक दिखाकर डराता नजर आया। परिजनों का आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने न सिर्फ गोली मारी बल्कि चाकू से गला भी काटा है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का है। वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *