ग्रेटर नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एक दोस्त के फ्लैट पर पार्टी कर रहे युवक की 15वीं मंजिल से गिरकर जान चली गई। मृतक की पहचान विनीत (31) के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।
15वीं मंजिल से टीन शेड पर गिरा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनीत अपने परिवार के साथ गोल्फ होम सोसाइटी में रहता था बुधवार रात वह अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने के लिए उनके फ्लैट पर गया हुआ था。 देर रात करीब 2 बजे, विनीत अचानक फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया और सीधे पहली मंजिल पर बनी टीन शेड पर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे बिसरख स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: [Noida New Year Alert: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू, नए साल के जश्न पर 3000 पुलिसकर्मियों का पहरा; शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं! ]
तेज संगीत और शराब का सेवन
पूछताछ के दौरान पार्टी में मौजूद अन्य युवकों ने बताया कि कमरे में बहुत तेज संगीत बज रहा था, जिसके कारण किसी को पता ही नहीं चला कि विनीत कब बालकनी की ओर चला गया。 प्राथमिक जांच में शराब के सेवन की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि विनीत ने शराब पी थी या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
परिजनों में मचा कोहराम
विनीत मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था。 हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है。 पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके बिहार से आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला बालकनी से अनियंत्रित होकर गिरने का लग रहा है。 पुलिस सभी संभावित पहलुओं और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

