Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के रियान गोलचक्कर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। करीब 12 बजे एक अनियंत्रित सेंट्रो कार ने आइसक्रीम के ठेले को टक्कर मार दी, जिससे ठेले पर मौजूद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी, जो कि एयरफोर्स से रिटायर्ड है, शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और गाड़ी में अकेला था।
GreaterNoida के रियान गोलचक्कर के पास हादसा।
🔸 तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आइसक्रीम ठेलों को मारी टक्कर।
🔸 कार आइसक्रीम के ठेलों में जा घुसी।
🔸 1 युवक की दर्दनाक मौत, जो आइसक्रीम ठेले पर बैठा था।
🔸 1 गंभीर रूप से घायल।
🔸यह घटना देर रात हुई।
* @noidapolice @Uppolice… pic.twitter.com/ZxWZ7hwkRz— Bharatiya Talk News (@BharatiyaTalk) April 7, 2025
हादसे का शिकार
मृतक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो वर्तमान में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।
शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, यह हादसा थाना बीटा-2 क्षेत्र के रियान गोलचक्कर के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और चालक शराब के नशे में लग रहा था। जांच में भी यह बात सामने आई है कि आरोपी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। कार में वह अकेला ही सवार था।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर 62 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना जिससे खतरा हो), 125 (बी) (नशे में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करना) और 106 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।