ग्रेटर नोएडा: दो दिन में ही उखड़ने लगी लाखों की सड़क, ग्रामीणों ने महावड़–कल्दा–दुजाना सड़क की वीडियो वायरल कर खोली ‘भ्रष्टाचार’ की पोल

Greater Noida: Road worth lakhs crumbles within two days; villagers expose corruption by making a viral video of the Mahavad-Kalda-Dujana road.

Partap Singh Nagar
4 Min Read
ग्रेटर नोएडा: दो दिन में ही उखड़ने लगी लाखों की सड़क, ग्रामीणों ने महावड़–कल्दा–दुजाना सड़क की वीडियो वायरल कर खोली 'भ्रष्टाचार' की पोल

 

Greater Noida /भारतीय टॉक न्यूज़:  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भले ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने और गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे कर रही हो, लेकिन ग्रेटर नोएडा की दादरी तहसील में इन दावों की पोल खुलती दिख रही है। यहाँ लाखों की लागत से बनी एक नई सड़क महज दो दिनों में ही उखड़ने लगी है।

नाराज ग्रामीणों ने सड़क की परतों को हाथों से उखाड़कर इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दादरी तहसील क्षेत्र के महावड़– कल्दा–दुजाना मार्ग का है। इस सड़क को ग्रामीण इलाकों को जीटी रोड से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर बनाया जा रहा था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के 48 घंटों के भीतर ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

माहवड़ गांव के निवासी राजीव विकल के अनुसार, लगभग 500 मीटर लंबी यह सड़क दो दिन पहले ही बनकर तैयार हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया, “लाखों की लागत से बनी इस सड़क में सही गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। यह इतनी घटिया बनी है कि इसे आसानी से हाथों से उखाड़ा जा रहा है।” वायरल वीडियो में ग्रामीण सड़क की ऊपरी परत को किसी कागज़ की तरह उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

“सड़क में तारकोल का इस्तेमाल ही नहीं हुआ”

एक अन्य ग्रामीण सुनील ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है। उन्होंने निर्माण एजेंसी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, “निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क में तारकोल (डामर) का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यह बनते ही उखड़ रही है।”

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। अक्सर ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी ही सड़कें तैयार की जाती हैं, जो कुछ ही दिनों में खराब हो जाती हैं और उन पर गड्ढे हो जाते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सड़क की बदहाली देखकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने इस मामले में जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से संज्ञान लेने की अपील की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस घटिया निर्माण कार्य की जांच की जाए और दोषी निर्माण एजेंसी व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *