ग्रेटर नोएडा: फॉर्च्यूनर और 11 लाख के लिए विवाहिता को दी ‘नर्क’ जैसी प्रताड़ना, कोर्ट के आदेश पर पति और जेठ समेत 6 पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और जेठ द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला। कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज। जानें पूरी घटना।

Bharatiya Talk
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: फॉर्च्यूनर और 11 लाख के लिए विवाहिता को दी 'नर्क' जैसी प्रताड़ना, कोर्ट के आदेश पर पति और जेठ समेत 6 पर केस दर्ज

सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) | भारतीय टॉक न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दहेज प्रताड़ना और महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पाली गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के कड़े रुख के बाद, सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में खर्च हुए थे 1 करोड़, फिर भी नहीं भरा लालच

पीड़िता कल्पना की शादी 14 अप्रैल 2025 को दादरी क्षेत्र के रहने वाले युवक आकाश के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि उन्होंने शादी में अपनी सामर्थ्य से बढ़कर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें 25 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और ₹4.51 लाख नकद शामिल थे। लेकिन आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति आकाश, ससुर धीरज, सास सुमन, जेठ अनुज, जेठानी प्रिया और ननद दीपशिखा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

जेठ पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि जब उसने अतिरिक्त 11 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति के अपनी ही भाभी (जेठानी) के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर प्रताड़ना और बढ़ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को जब वह घर पर अकेली थी, तब उसके जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों के दखल के बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाई।

पुलिसिया कार्रवाई और मुख्य बिंदु

🔸मुकदमा: कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने धारा 108 BNS व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

🔸आरोपी: पति आकाश, ससुर धीरज, सास सुमन, जेठ अनुज, जेठानी प्रिया और ननद दीपशिखा उर्फ दीपू।

🔸धमकी: आरोप है कि ससुराल वाले उसे मायके के बाहर छोड़ गए और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी।

“कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” – विनोद कुमार, थाना प्रभारी, सूरजपुर

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *