Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: दिल्ली-एनसीआर में बेखौफ कार सवारों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी गवाही ग्रेटर नोएडा का पी-3 गोल चक्कर दे रहा है। बुधवार शाम यहाँ यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गुरमीत चौधरी ड्यूटी पर थे। ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने एक लाल रंग की संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कानून का पालन करने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए सिपाही गुरमीत ने कार की बोनट पर छलांग लगा दी।
500 मीटर तक बोनट पर लटके रहे सिपाही, मची अफरा-तफरी
ग्रेटर नोएडा में रोड रेज: कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल!
बीटा-2, AWHO सोसाइटी के पास हुई घटना। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।#GreaterNoida #NoidaPolice #ViralVideo #RoadRage #ग्रेटरनोएडा @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/FTkndGZb8v
— BT News |Bharatiya Talk| (@BharatiyaTalk) January 28, 2026
कार चालक की हैवानियत यहीं नहीं थमी। सिपाही के बोनट पर होने के बावजूद उसने ब्रेक नहीं लगाया और गाड़ी को करीब 500 मीटर तक तेज रफ्तार में दौड़ाया। सड़क पर चल रहे अन्य राहगीर इस खौफनाक मंजर को देखकर दंग रह गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। सिपाही गुरमीत लगातार गाड़ी रोकने की गुहार लगाते रहे। काफी दूर जाने के बाद लोगों के बढ़ते दबाव को देख चालक ने गाड़ी रोकी और सिपाही के नीचे उतरते ही मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कार की सीज, आरोपी की तलाश में 3 टीमें तैनात
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की कार को पहचान कर उसे सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें 👇 : आपके दादरी शहर में


