ग्रेटर नोएडा गांव सैनी गोलीकांड: कस्टडी में टूटे आरोपी ने उगल दिया राज, सोफे में छिपाई थी .32 बोर की पिस्टल

Greater Noida village Saini shooting: Accused breaks down in custody, reveals he hid a .32-bore pistol under a sofa

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा गांव सैनी गोलीकांड: कस्टडी में टूटे आरोपी ने उगल दिया राज, सोफे में छिपाई थी .32 बोर की पिस्टल

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक संगीन मामले में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार (पिस्टल) को बरामद कर लिया है। आरोपी ने पिस्टल को अपने घर में सोफे के अंदर छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था, जिस दौरान पूछताछ में यह सफलता मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दिनांक 06.11.2025 को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अभियुक्त विकास नागर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। विकास पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है। रिमांड के दौरान जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी दी।

अभियुक्त विकास की निशानदेही पर पुलिस टीम उसके गाँव सैनी स्थित मकान पर पहुँची। वहाँ कमरे में रखे एक सोफे के अंदर से पुलिस ने 01 पिस्टल .32 बोर और 02 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि यह मामला 25 अक्टूबर 2025 का है। अभियुक्त विकास नागर पर आरोप है कि उसने थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैनी में वादी (शिकायतकर्ता) और उसके पिता पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 में मुकदमा अपराध संख्या 435/2025 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त विकास पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मामला दर्ज किया था।

अभियुक्त का विवरण

नाम: विकाश नागर, पिता का नाम: जगदीश

निवासी: ग्राम सैनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण

01 पिस्टल .32 बोर, 02 जिंदा,कारतूस .32 बोर

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *