हरकेश भाटी हत्याकांड: सपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

दादरी के कैमराला गांव में हरकेश भाटी की हत्या मामले में सपा नेता सुनील भाटी पर गंभीर आरोप। अखिलेश यादव के साथ आरोपियों की फोटो वायरल।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
हरकेश भाटी हत्याकांड: सपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

दादरी/ग्रेटर नोएडा / भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित कैमराला गांव में मामूली विवाद में हुई हरकेश भाटी की हत्या ने अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

गाड़ी हटाने के विवाद में ली गई जान

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गाड़ी हटाने के एक मामूली विवाद से शुरू हुई थी। आरोप है कि इस तुच्छ बात पर आरोपियों ने हरकेश भाटी के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ सीटू (निवासी कैमराला) समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सपा नेताओं पर संरक्षण देने का आरोप

इस हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी और उनके भाई दीपक भाटी पर आरोपियों को शह देने के खुले आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि राजनीतिक रसूख के चलते मामले की जांच को प्रभावित करने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच, जेल भेजे गए आरोपियों की एक तस्वीर सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने निष्पक्ष जांच की मांग को और हवा दे दी है।

हरकेश भाटी हत्याकांड: सपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप
आरोपी: प्रशांत उर्फ सीटू

 

सपा नेता सुनील भाटी 
हरकेश भाटी हत्याकांड: सपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप
सपा नेता दीपक भाटी

बहन का वीडियो वायरल,

मृतक हरकेश की बहन ने एक वीडियो जारी कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने कुछ नए नामों का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में कुछ रसूखदारों को बचाने का प्रयास कर रही है।

जांच के घेरे में राजनीतिक संबंध

भारतीय टॉक न्यूज़ इस मामले को लगातार प्रमुखता से उठा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि 6 मुख्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल सपा नेताओं पर लगे आरोप और वायरल फोटो जांच के घेरे में हैं। संबंधित राजनीतिक पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *