नोएडा: 5 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, सेक्टर 37 में लिंग परीक्षण का खुलासा।

गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग परीक्षण और मानकों के उल्लंघन पर 5 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील किया। मुखबिर को मिलेगा 2 लाख का इनाम।

Bharatiya Talk
2 Min Read
नोएडा: 5 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, सेक्टर 37 में लिंग परीक्षण का खुलासा।

Noida/भारतीय टॉक न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानकों को ताक पर रखकर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान डॉक्टर की गैरमौजूदगी और भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर चार केंद्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि एक अस्पताल की मशीन को जब्त किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंदन सोनी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से केंद्र संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जांच के दौरान सेक्टर-37 स्थित भारत स्कैनिंग सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण की पुष्टि होने के बाद सेंटर को सील कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त छिजारसी के लाइफ केयर, कासना के हर्ष अल्ट्रासाउंड और दनकौर के कृष्णा हॉस्पिटल में नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया। कई केंद्रों पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994’ के तहत यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाती है और मामला सही मिलने पर उसे 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *