नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला को रौंदा, दादा और पोता घायल

High speed car wreaks havoc in Noida, woman crushed, grandfather and grandson injured

Bharatiya Talk
3 Min Read
नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, महिला को रौंदा, दादा और पोता घायल

Noida News / भारतीय टॉक न्यूज़ : गौतमबुद्ध नगर के के नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके ससुर और मासूम बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना मंगलवार, 9 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रहने वाले चंदन सिंह अपने 2 वर्षीय पोते और 30 वर्षीय बहू दिव्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल जा रहे थे। जब वे प्रकाश हॉस्पिटल के पास अंडरपास के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंदन सिंह और उनके पोते को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिव्या को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान बहू की मौत

कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने दिव्या को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, मेट्रो अस्पताल में भर्ती चंदन सिंह और उनके पोते का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि पीड़ित चंदन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला कार चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *