नोएडा में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Partap Singh Nagar
3 Min Read
नोएडा में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Noida News : नोएडा, 1 सितंबर: थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब और प्लाई से लदा एक टाटा ट्रक बरामद किया गया है। इस ट्रक में इम्पीरियल ब्लू मार्का व्हिस्की की कुल 570 पेटी (5065 लीटर) लदी हुई थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस की सक्रियता

एडीसीपी नोएडा, मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि 01.09.2024 को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर छपरौली कट के पास से अभियुक्त सुनील कुमार को पकड़ा गया। सुनील कुमार, जो लुधियाना, पंजाब का निवासी है, ने अवैध शराब को प्लाई बोर्ड के बीच छिपाकर रखा था।

तस्करी का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के चलते वह और उसके सहयोगी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर बिहार जाते थे। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व और अन्य छुट्टियों के मौके पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए यह तस्करी की जा रही थी। सुनील ने 29.08.2024 की रात को शराब को ट्रक में लदवाया और रास्ता बदलते हुए नोएडा में प्रवेश किया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

अभियुक्त का विवरण

अभियुक्त सुनील कुमार, उम्र 36 वर्ष, गली नं0 7 न्यू शिमलापुरी सतगुरू नगर, थाना डाबा, जिला लुधियाना का निवासी है।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने टाटा ट्रक (सं0 UP25AT7851) से कुल 570 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें 166 पेटी, 1992 बोतल, 223 पेटी 5352 अध्धे और 181 पेटी 8688 पव्वे शामिल हैं। सभी शराब इम्पीरियल ब्लू मार्का की है, जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए है।

पंजीकृत अभियोग

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 154/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार, उ0नि0 श्रीकान्त, और प्रशिक्षु उ0नि0 मानवेन्द्र चौधरी शामिल थे।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!