नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: विस्तारीकरण से प्रभावित 14 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा; 03 अप्रैल से लगेंगे विशेष कैंप, डीएम मेधा रूपम ने कसी कमर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित 14 गांवों के किसानों को मुआवजा देने के लिए 3 अप्रैल से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: विस्तारीकरण से प्रभावित 14 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा; 03 अप्रैल से लगेंगे विशेष कैंप, डीएम मेधा रूपम ने कसी कमर

जेवर/ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के विस्तारीकरण को लेकर अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजे (प्रतिकर) वितरण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील के 14 गांवों की 1838.4176 हेक्टेयर भूमि के मुआवजे के पारदर्शी और त्वरित वितरण के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03 अप्रैल 2026 से प्रभावित सभी गांवों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

कैंपों में तैयार होंगी पत्रावलियां: लेखपाल और अमीन संभालेंगे मोर्चा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और तेज बनाने के लिए प्रभावित प्रत्येक गांव में प्रतिदिन चिह्नित स्थलों पर कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से किसानों से आवश्यक प्रतिकर प्रपत्र (Form) प्राप्त कर उनकी पत्रावली (File) तैयार की जाएगी और अन्य सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीएम ने प्रत्येक गांव के लिए राजस्व निरीक्षक (RI), लेखपाल और अमीन को नामित किया है। वहीं, पूरी व्यवस्था और कैंपों की निगरानी के लिए तहसीलदार, जेवर को सभी कैंपों का ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन 14 गांवों में यहाँ लगेंगे विशेष कैंप:

प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, प्रभावित किसान 03 अप्रैल से अपने गांव के निम्नलिखित चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं:
🔸 ग्राम थोरा: प्राथमिक विद्यालय-1, थोरा
🔸ग्राम बंकापुर: डॉ. अंबेडकर भवन, बंकापुर
🔸 ग्राम नीमका शाहजहांपुर: प्राथमिक विद्यालय-1, नीमका
🔸 ग्राम अहमदपुर चौरोली: पंचायत भवन, अहमदपुर चौरोली
🔸 ग्राम ख्वाजपुर: प्राथमिक विद्यालय, ख्वाजपुर
🔸ग्राम रामनेर: प्राथमिक विद्यालय, रामनेर
🔸 ग्राम किशोरपुर: प्राथमिक विद्यालय, किशोरपुर
🔸 ग्राम बनवारीबांस: प्राथमिक विद्यालय, बनवारीबांस
🔸ग्राम पारोही: डॉ. अंबेडकर भवन, पारोही
🔸ग्राम रोही: डॉ. अंबेडकर भवन, पारोही
🔸 ग्राम मुकीमपुर शिवारा: प्राथमिक विद्यालय, मुकीमपुर शिवारा
🔸ग्राम जेवर बांगर: प्राथमिक विद्यालय, साबोता जाफराबाद
🔸ग्राम साबोता मुस्तफाबाद: पंचायत भवन, साबोता मुस्तफाबाद
🔸 ग्राम दयानतपुर: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज, दयानतपुर

डीएम की किसानों से अपील: कैंपों में पहुंचकर पूरी करें प्रक्रिया

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित सभी 14 गांवों के किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों में आयोजित होने वाले इन कैंपों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का एकमात्र उद्देश्य अधिनिर्णीत भूमि से संबंधित मुआवजा वितरण की कार्रवाई को बिना किसी बिचौलिए या देरी के, पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है।

इस अहम बैठक में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, और उप जिलाधिकारी (SDM) जेवर दुर्गेश सिंह समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *