ग्रेटर नोएडा: जमालपुर के लाल जोंटी भाटी को मिला ‘लक्ष्मण अवार्ड’, सीएम योगी ने ₹3 लाख की राशि देकर किया सम्मानित

जमालपुर (ग्रेटर नोएडा) के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को लखनऊ में सीएम योगी ने लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया। ₹3 लाख की मिली पुरस्कार राशि।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: जमालपुर के लाल जोंटी भाटी को मिला 'लक्ष्मण अवार्ड', सीएम योगी ने ₹3 लाख की राशि देकर किया सम्मानित

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़:: उत्तर प्रदेश के खेल जगत में गौतम बुद्ध नगर का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘लक्ष्मण अवार्ड’ से नवाजा है।

सीएम योगी ने थपथपाई जोंटी की पीठ

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल जोंटी भाटी को प्रशस्ति पत्र और 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की, बल्कि उनकी मजबूत कद-काठी और खेल के प्रति समर्पण की जमकर सराहना भी की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अगले वर्ष से इस सम्मान की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 11 लाख रुपये कर दिया जाएगा।

रंजीत पहलवान ने बताया कि जोंटी भाटी देश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेकों पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया है। यह गौरव की बात है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें पांच बार अलग-अलग मंचों पर सम्मानित कर चुके हैं।

जोंटी भाटी को लक्ष्मण अवार्ड मिलने की सूचना मिलते ही जमालपुर गांव सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण और उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बधाई देने वालों में जोंटी के पिता बिजेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख ईश्‍वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, अमित भाटी, जयवीर नागर और बोबू पहलवान समेत खेल जगत की तमाम हस्तियां शामिल रहीं।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *