लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ 46 गांवों की महापंचायत: किसानों की शिकायत पर टोल मैनेजर समेत 4 पर केस दर्ज

लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ 46 गांवों की महापंचायत: किसानों की शिकायत पर टोल मैनेजर समेत 4 पर केस दर्ज
लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ 46 गांवों की महापंचायत: किसानों की शिकायत पर टोल मैनेजर समेत 4 पर केस दर्ज

 

Dadri News : लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) मंच के नेतृत्व में 46 गांवों की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। यह महापंचायत राज सिंह फार्म हाउस में आयोजित की गई, जिसमें हरवीर भाटी सैंथली ने अध्यक्षता की और संचालन प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी ने किया। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि लुहारली टोल से क्षेत्र की जनता त्रस्त है और आये दिन किसानों के साथ टोल पर गाली-गलौज की जाती है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की व्यवस्था के अनुसार किसानों को अपनी गाड़ी आईडी दिखाकर टोल पार करने की अनुमति दी जाए।

प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता

मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि महापंचायत में एसडीएम दादरी, एसीपी सार्थक सेंगर और टोल मैनेजर के साथ उक्त विषयों पर वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही और सभी मसलों पर 46 गांवों के किसानों की डीएम कार्यालय पर मंगलवार को मीटिंग रखी गई है। महापंचायत के दौरान जिलाध्यक्ष अमित प्रधान जोखाबाद, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, प्रधान संगठन के अध्यक्ष चाहत प्रधान, रीपन प्रधान लुहारली, संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, चरनसिंह प्रधान, जीत सूरज प्रधान, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, आशीष चौहान, राजवीर चौहान, सोनू लोहिया, विमल त्यागी, रिंकू यादव, अमित बैसोया, कवित गुर्जर, सोनू चपराना, तरुण भाटी, प्रिंस भाटी, जगबीर भाटी, उमंग शर्मा, कृष्ण भड़ाना, अनुज कसाना, रितिक तंवर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट राव कुनाल भाटी, अन्नू भाटी, सोनू भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।

टोल प्लाजा पर अभद्रता का मामला

कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर एक सप्ताह पूर्व भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ टोल शुल्क को लेकर अभद्रता हुई। मामले में टोल प्रबंधक सहित तीन अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि 23 जून को बुलंदशहर के गोपालपुर गांव में संगठन के कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे संरक्षक की गाड़ी कर्मचारियों ने टोल पर रोक ली थी। संरक्षक ने पांच सौ देकर टोल टैक्स कटवाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने दोगुना टोल काट लिया। संगठन अध्यक्ष सुधीर चौहान से भी अभद्रता की गई। जिलाध्यक्ष अमित प्रधान व अन्य लोगों ने प्रबंधक रजनीकांत से विरोध जताया। पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ। आरोप है कि टोल प्रबंधक ने देर रात भाकियू मंच के पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसके विरोध में मंच के अध्यक्ष सुधीर चौहान ने टोल प्रबंधक व तीन अज्ञात टोल कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

एनएच-91 स्थित लुहारली टोल के मैनेजर समेत चार के खिलाफ पुलिस ने एक किसान के साथ अभद्रता के आरोप में केस दर्ज किया है। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरोप है कि पहले संगठन के संरक्षक की गाड़ी का दोगुना टोल वसूला गया और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। यूनियन संरक्षक जिला बुलंदशहर स्थित यूनियन कार्यालय के शुभारंभ में शामिल होने जा रहे थे। किसानों ने पुलिस अधिकारी से टोल मैनेजमेंट से इस मामले में रिपोर्ट की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। वहीं, दूसरी तरफ टोल मैनेजमेंट की तरफ से इस मामले में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 5 पर तोड़फोड़ करने, बैरियर हटाकर 30 मिनट तक 150 से अधिक गाड़ियों को बिना टोल दिए निकालने के आरोप में पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।

टोल मैनेजमेंट और किसानों के बीच तनाव

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान ने बताया कि 23 जून को जिला बुलंदशहर के गोपालपुर में यूनियन के कार्यालय का शुभारंभ का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए यूनियन के संरक्षक गाड़ी से जा रहे थे। आरोप है कि लुहारली टोल पर बिना टोल के नहीं जाने दिया गया और दोगुना टोल टैक्स जमा किया गया। विरोध करने पर टोल मैनेजर समेत 4 लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। उसी दौरान जिला अध्यक्ष समेत अन्य यूनियन के लोग पहुंच गए। मामले की पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद टोल मैनेजमेंट ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दी और चाहत प्रधान, अमित (जोखाबाद), राजवीर (गोपालपुर), सुधीर कुमार चौहान और गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

किसानों की मांग और प्रशासन की प्रतिक्रिया

किसानों संगठन ने टोल मैनेजर व कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार से कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने की जा रही है। और रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है इस घटना ने टोल प्रशासन और किसानों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। किसानों की मांग है कि टोल प्रशासन पूर्व की व्यवस्था को बहाल करे और किसानों के साथ हो रही अभद्रता को रोके।

लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ 46 गांवों की महापंचायत: किसानों की शिकायत पर टोल मैनेजर समेत 4 पर केस दर्ज
मास्टर मनमिंदर भाटी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मंच

 

लुहारली टोल प्रशासन और किसानों के बीच चल रहे इस विवाद ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। किसानों की मांग है कि उन्हें पूर्व की व्यवस्था के अनुसार टोल पार करने की अनुमति दी जाए और टोल प्रशासन द्वारा की जा रही अभद्रता को रोका जाए।

Spread the love

Leave a Comment

राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफ़ा दिया !! मोदी सरकार 3.0 मंत्रिमंडल की लिस्ट आई सामने