यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गौतमबुद्धनगर से 2 एडिशनल एसपी समेत 23 PPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Major administrative reshuffle in UP: 23 PPS officers, including 2 Additional SPs, transferred from Gautam Budh Nagar; see full list

Partap Singh Nagar
5 Min Read
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गौतमबुद्धनगर से 2 एडिशनल एसपी समेत 23 PPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow/ भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। शासन ने 23 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में एडिशनल एसपी (Additional SP) रैंक के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल का असर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। गौतमबुद्धनगर से दो अपर पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) को स्थानांतरित किया गया है।

गौतमबुद्धनगर से इन्हें मिली नई तैनाती

जारी की गई सूची के अनुसार, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त श्री बी०एस०वीर कुमार का तबादला किया गया है। उन्हें 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में उपसेनानायक के पद पर भेजा गया है।

वहीं, गौतमबुद्धनगर में ही तैनात एक अन्य अपर पुलिस उपायुक्त श्री सुमित शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद-शामली बनाकर स्थानांतरित किया गया है।

कई अन्य जिलों में भी हुए फेरबदल

इस बड़ी तबादला सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारी भी शामिल हैं। गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त श्री सच्चिदानन्द को अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।

इसी प्रकार, श्री संतोष कुमार-।।, जो अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ से संबद्ध अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), गोरखपुर थे, उन्हें स्थानांतरणाधीन किया गया है। श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी०, उ०प्र० लखनऊ भेजा गया है।

 उत्तर प्रदेश: 23 पीपीएस (PPS) अधिकारियों की तबादला सूची

क्र० सं०नाम अधिकारीवर्तमान नियुक्ति का जनपद / इकाईनव नियुक्ति का जनपद / इकाई
1श्री बी०एस०वीर कुमारअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी नगर हेतु स्थानान्तरणाधीनउपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
2श्री सच्चिदानन्दअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबादअपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ
3डा० संजय कुमारअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी, पीएसी, सीतापुर
4श्री सुबोध गौतमअपर पुलिस अधीक्षक (अपराध), जनपद हरदोईअपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद हरदोई
5श्री ज्ञानेन्द्रअपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद हरदोईअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी
6श्री निवेश कटियारअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कुशीनगरअपर पुलिस अधीक्षक, यू०पी० 112, उ०प्र० लखनऊ
7श्री दिनेश कुमार पुरीअपर पुलिस अधीक्षक, यू०पी० 112, उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद गोरखपुर
8श्री संतोष कुमार-।।अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ से संबद्ध अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), जनपद गोरखपुर हेतु स्थानान्तरणाधीनस्थानान्तरण निरस्त
9श्री सीतारामअपर पुलिस अधीक्षक, कमिश्नरेट प्रयागराजअपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ
10श्री सिद्धार्थ वर्माअपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद सहारनपुरअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कुशीनगर
11श्री सुमित शुक्लाअपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद-शामली
12श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसादअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद गाजीपुरअपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद गोरखपुर
13श्री अशोक कुमार सिंह-।अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हाथरसअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बहराइच
14श्री राजकुमार सिंह-।अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद एटाअपर पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र० लखनऊ
15श्री संतोष कुमार सिंह-।अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद शामलीअपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), जनपद गोरखपुर
16श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तवअपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद गोरखपुरअपर पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी०, उ०प्र० लखनऊ (सम्बद्ध-यूपी एस.आई.एस.एफ.)
17श्री रामानन्द प्रसाद कुशवाहाअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बहराइचअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हाथरस
18श्री जितेन्द्र कुमार-।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद गोरखपुरअपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उ०प्र० लखनऊ
19श्री चिरंजीव मुखर्जीअपर पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी०, उ०प्र० लखनऊ (सम्बद्ध-यूपी एस.आई.एस.एफ.)अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज
20श्री श्वेताभ पाण्डेयअपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, लखनऊ के पद पर स्थानान्तरणाधीनअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद एटा
21श्री आलोक कुमार जायसवालअपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़
22श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तवअपर पुलिस अधीक्षक, एस०एस०एफ० मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), जनपद सहारनपुर
23डा० राकेश कुमार मिश्रअपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद गाजीपुर

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *