नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो थानों को मिले नए प्रभारी

Major reshuffle in Noida Police, two police stations get new in-charges

Partap Singh Nagar
1 Min Read
नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो थानों को मिले नए प्रभारी

Noida / भारतीय टॉक न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस विभाग में अहम बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत, नोएडा के दो महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सेक्टर-49 थाने के प्रभारी अनुज कुमार सैनी का तबादला कर उन्हें साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। अब उनकी जगह जेवर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार सेक्टर-49 थाने के नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

इसी तरह, अब तक मीडिया सेल के प्रभारी का पद संभाल रहे सुबोध कुमार को सेक्टर-24 थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले कुछ समय से खाली था, क्योंकि यहां तैनात विद्युत गोयल का प्रमोशन डीएसपी पद पर हो गया था और उनका तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया था।

इसके अतिरिक्त, आईटी सेल सेंट्रल नोएडा में तैनात विजय कुमार गौतम को मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन नई तैनाती से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

 

ये ख़बर देखे:

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *