डेंगू ने ली नोएडा प्राधिकरण के DGM आशीष भाटी की जान, बीजेपी नेता पिता को सांत्वना देने पहुंचे सांसद और विधायक।

Noida Authority DGM Ashish Bhati dies of dengue; BJP leader MPs and MLAs rush to console his father.

Bharatiya Talk
3 Min Read
डेंगू ने ली नोएडा प्राधिकरण के DGM आशीष भाटी की जान, बीजेपी नेता पिता को सांत्वना देने पहुंचे सांसद और विधायक।

Noida /भारतीय टॉक न्यूज़ (संवाददाता) : शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात उप-महाप्रबंधक (संस्थागत विभाग) 48 वर्षीय आशीष भाटी का मंगलवार सुबह डेंगू से निधन हो गया। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आशीष भाटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के पुत्र थे।

 डेंगू ने ली नोएडा प्राधिकरण के DGM आशीष भाटी की जान, बीजेपी नेता पिता को सांत्वना देने पहुंचे सांसद और विधायक।

उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही नोएडा के सेक्टर-61 स्थित उनके आवास पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

स्वर्गीय आशीष भाटी के पिता हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि कुछ दिन पहले आशीष को डेंगू हुआ था, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई।

उनकी शव यात्रा सेक्टर-61 स्थित आवास से चलकर ग्रेटर नोएडा स्थित भाटी कृषि फार्म पर पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 डेंगू ने ली नोएडा प्राधिकरण के DGM आशीष भाटी की जान, बीजेपी नेता पिता को सांत्वना देने पहुंचे सांसद और विधायक।

अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौधरी और मीडिया प्रभारी अमित त्यागी समेत भारी संख्या में राजनेता, अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

 

आशीष भाटी को एक सुलझे हुए और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। नोएडा प्राधिकरण में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया, जिन्हें वर्षों तक याद रखा जाएगा। वे आम लोगों से आसानी से मिलते थे और जन समस्याओं के निराकरण को लेकर हमेशा सजग रहते थे। उनके निधन को नोएडा प्राधिकरण और शहर के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *