Noida News: नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष मनोज भाटी पर FIR; फर्जी डिग्री और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप, अधिवक्ता समुदाय में मचा हड़कंप

Noida Bar Association News: नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में धोखाधड़ी और फर्जी डिग्री का मुकदमा दर्ज। भाटी ने आरोपों को बताया राजनीतिक रंजिश।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Noida News: नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष मनोज भाटी पर FIR; फर्जी डिग्री और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप, अधिवक्ता समुदाय में मचा हड़कंप

नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा के नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले मनोज भाटी पर फर्जी डिग्री और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर की है, जिससे जिले के वकीलों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनोज भाटी ने एक योग्य अधिवक्ता के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों और जाली दस्तावेजों का सहारा लिया। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इन जाली कागजों के जरिए पेशेवर लाभ कमाया और समाज में अपनी स्थिति मजबूत की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने पहले भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर अब पुलिस ने संज्ञान लिया है।

मनोज भाटी का पक्ष: “यह राजनीतिक साजिश है”

वहीं, दूसरी ओर मनोज भाटी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनकी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग असहज हैं और उन्हें राजनीतिक व व्यक्तिगत रंजिश के चलते झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।

जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे बार अध्यक्ष

मुकदमा दर्ज होने के बाद मनोज भाटी की ओर से जिला न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम के माध्यम से 3 जनवरी को दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि यह मुकदमा राजनीतिक विरोधियों के उकसावे में दर्ज कराया गया है, जिससे उनकी सामाजिक और मानसिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

पुलिस की जांच जारी

नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित शैक्षणिक संस्थानों से मनोज भाटी के दस्तावेजों और डिग्रियों की सत्यता की पुष्टि कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *