नोएडा में ‘रईसजादों’ की शर्मनाक करतूत: एलिवेटेड रोड पर फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी ‘फ्लाइंग किस’, 2 गिरफ्तार

नोएडा एलिवेटेड रोड पर शराब के नशे में धुत युवकों ने परिवार का पीछा कर महिलाओं को 'फ्लाइंग किस' दी। वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर-24 पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
नोएडा में 'रईसजादों' की शर्मनाक करतूत: एलिवेटेड रोड पर फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', 2 गिरफ्तार

Noida /भारतीय टॉक न्यूज़:  दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। शनिवार रात नोएडा के व्यस्त एलिवेटेड रोड पर शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। एमजी हेक्टर (MG Hector) कार में सवार इन रईसजादों ने न सिर्फ एक परिवार की गाड़ी का पीछा किया, बल्कि उसमें बैठी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ भी दी।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात एक युवक अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान MG हेक्टर (नंबर UP 75 AH 3565) में सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को टारगेट किया। आरोपियों ने अपनी कार पीड़ित परिवार की गाड़ी के बराबर में लगा दी और लगातार पीछा करने लगे।

नोएडा में 'रईसजादों' की शर्मनाक करतूत: एलिवेटेड रोड पर फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', 2 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित युवक को यह कहते सुना जा सकता है, “भाई ने ड्रिंक कर रखी है, हमारे साथ फैमिली है, बदतमीजी मत करो।” हालांकि, नशे में धुत युवकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे लगातार भद्दे इशारे और अश्लील कमेंट्स करते रहे।

कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करते हैं आरोपी

वीडियो वायरल होने के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:
🔸अमित कुमार (निवासी: आजमगढ़)
🔸अभिषेक (निवासी: मैनपुरी)
हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नोएडा के प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

नोएडा पुलिस के मुताबिक, कार में कुल तीन लोग सवार थे। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भले ही परिवार ने शुरुआत में लिखित शिकायत नहीं दी थी, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा और वीडियो की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान (Suo Moto) लेकर यह कार्रवाई की गई है।
“सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी और महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।” — पुलिस प्रवक्ता, नोएडा

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *