नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पूरा मामला इस प्रकार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-10 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रम उर्फ विक्की पुत्र महेश चन्द के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में वंदना एन्क्लेव, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद का निवासी है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम कुशवाहा मंडलपुर, थाना अवागढ़, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। आरोपी की उम्र लगभग 37 वर्ष है।
पुलिस द्वारा इस मामले में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना फेस-1 नोएडा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

