ग्रेटर नोएडा: थार का टशन या गुंडागर्दी? बादलपुर के पेट्रोल पंप फुल टैंक कराकर भागा रईसजादा, रोकने पर सेल्समैन को टक्कर मार 5 KM तक घसीटी बाइक

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में थार चालक की गुंडागर्दी! पेट्रोल डलवाकर भागे युवक ने सेल्समैन को टक्कर मारी और बाइक को 5 KM तक घसीटा। पुलिस ने आरोपी हर्ष को किया गिरफ्तार।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: थार का टशन या गुंडागर्दी? बादलपुर के पेट्रोल पंप फुल टैंक कराकर भागा रईसजादा, रोकने पर सेल्समैन को टक्कर मार 5 KM तक घसीटी बाइक

 

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : दिल्ली-एनसीआर में ‘थार’ और रसूख का नशा किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी एक खौफनाक बानगी बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिली। यहाँ एक थार चालक ने पहले गाड़ी का टैंक फुल कराया और फिर पैसे देने के बजाय सेल्समैन को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी युवक सेल्समैन की बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा, जिससे सड़क पर अंगारे और चिंगारियां उठती रहीं।

पैसे मांगने पर दी टक्कर, फिल्मी अंदाज में मची भगदड़

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद के जौली गांव निवासी हर्ष (22) अपनी बिना नंबर की थार लेकर जीटी रोड स्थित रघुनंदन पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने टैंक फुल कराया और भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाया। जैसे ही सेल्समैन कुलदीप शर्मा स्वाइप मशीन लेने अंदर मुड़े, हर्ष थार लेकर फरार हो गया।

ग्रेटर नोएडा: थार का टशन या गुंडागर्दी? बादलपुर के पेट्रोल पंप फुल टैंक कराकर भागा रईसजादा, रोकने पर सेल्समैन को टक्कर मार 5 KM तक घसीटी बाइक

कुलदीप ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बाइक से पीछा किया। चिटहेरा बाईपास के पास जब कुलदीप थार के बराबर पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें कुचलने की नीयत से जोरदार टक्कर मार दी। कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई।

5 किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, दहला देने वाला वीडियो

हैरानी की बात यह रही कि बाइक फंसने के बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। वह तेज रफ्तार में थार भगाता रहा और बाइक सड़क पर रगड़ती हुई करीब 5 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान सड़क पर लोहे और डामर के घर्षण से भयंकर चिंगारियां निकल रही थीं, जिसे देख राहगीरों की रूह कांप गई। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस एक्टिव हुई और संभावित रास्तों पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी हर्ष को थार समेत दबोच लिया।

🔸 आरोपी: हर्ष, पुत्र मनोज (निवासी जौली, सिकंदराबाद)।

🔸कार्रवाई: थार गाड़ी सीज कर दी गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

🔸 सेल्समैन की हालत: घायल कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

“आरोपी बिना नंबर की थार चला रहा था। उसने पेट्रोल के पैसे न देने के चक्कर में सेल्समैन की जान जोखिम में डाली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है।” – राजेंद्र कुमार गौतम, ADCP सेंट्रल नोएडा

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *