नोएडा एयरपोर्ट: अभेद्य किले में तब्दील हुआ पीएम मोदी का जनसभा स्थल; आज से SPG के हवाले कमान, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर्स की नजर

प्रधानमंत्री मोदी की जेवर जनसभा के लिए नोएडा एयरपोर्ट छावनी में तब्दील। SPG ने संभाली सुरक्षा, 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था और भगवा रंग में रंगा पंडाल।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
नोएडा एयरपोर्ट: अभेद्य किले में तब्दील हुआ पीएम मोदी का जनसभा स्थल; आज से SPG के हवाले कमान, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर्स की नजर

जेवर/नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की ऐतिहासिक घड़ी करीब आ गई है। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महात्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करेंगे।  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज यानी बृहस्पतिवार से पूरा जनसभा स्थल एक ‘छावनी’ में बदल जाएगा। सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल के तहत अब आयोजन स्थल पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने देर रात तक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अंतिम खाका खींचा।

28 मार्च को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। मंच के सामने के वीवीआईपी (VVIP) और वीआईपी ब्लॉकों को पूरी तरह भगवा रंग से सजाया गया है। सोफों के कवर से लेकर पंडाल के पर्दों तक में भगवा और सफेद रंगों का संयोजन किया गया है, जिससे मंच से देखने पर पूरा परिसर केसरिया आभा से सराबोर नजर आएगा।

सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’: 4 लेयर में होगी घेरेबंदी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चार स्तरों (Layers) में बांटा गया है:

🔸 प्रथम घेरा: सबसे आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) और NSG के कमांडो संभालेंगे। ये आधुनिक हथियारों और रक्षा प्रणालियों से लैस होंगे।

🔸स्नाइपर्स की तैनाती: ऊंचे स्थानों और रणनीतिक पॉइंट पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।

🔸 द्वितीय घेरा: इस लेयर में आईपीएस (SP रैंक) के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

🔸बाहरी घेरा: अंतिम सुरक्षा घेरे में उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी (PAC) और अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद रहेंगे।

भगवा रंग में रंगा नजर आएगा भव्य पंडाल

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार किया गया पंडाल अपनी भव्यता और रंगों के लिए चर्चा में है। मंच के सामने के वीवीआईपी (VVIP) और वीआईपी ब्लॉकों को पूरी तरह भगवा रंग से सजाया गया है। सोफों के कवर से लेकर पंडाल के पर्दों तक में भगवा और सफेद रंगों का संयोजन किया गया है, जिससे मंच से देखने पर पूरा जनसभा स्थल केसरिया आभा से सराबोर नजर आएगा। मंच के ठीक सामने ‘ब्लॉक-डी’ बनाया गया है, जो पूरी तरह सुरक्षित जोन होगा।

डीएम मेधा रूपम ने दी सख्त चेतावनी

एयरपोर्ट परिसर के सभागार में हुई उच्च स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों (PWD, यमुना प्राधिकरण, स्वास्थ्य, बिजली और यातायात) को उनके ड्यूटी चार्ट सौंप दिए गए हैं। अब केवल वही कर्मचारी और अधिकारी अंदर जा सकेंगे जिनकी ड्यूटी लगाई गई है और जिनके पास अधिकृत पहचान पत्र होगा।

बिना अनुमति परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर मार

आज से एसपीजी के कमान संभालने के बाद एयरपोर्ट के अंदर काम करने वाले सामान्य कामगारों और स्टाफ की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़ों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट की उड़ान में अब कोई ‘बाधा’ नहीं: BCAS से मिली सुरक्षा मंजूरी, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट्स

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *