सपा का मास्टर स्ट्रोक: राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी बने मेरठ-सहारनपुर स्नातक चुनाव के प्रभारी, प्रमेन्द्र भाटी की जीत का जिम्मा

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी को मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया। एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी की जीत सुनिश्चित करने की मिली जिम्मेदारी।

Bharatiya Talk
3 Min Read
सपा का मास्टर स्ट्रोक: राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी बने मेरठ-सहारनपुर स्नातक चुनाव के प्रभारी, प्रमेन्द्र भाटी की जीत का जिम्मा

 

नोोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: माजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए अपनी रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी को मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नामित किया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इसी वर्ष होने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के मद्देनजर प्रदीप भाटी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के संकेत दिए हैं।

सपा का मास्टर स्ट्रोक: राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी बने मेरठ-सहारनपुर स्नातक चुनाव के प्रभारी, प्रमेन्द्र भाटी की जीत का जिम्मा

प्रमेन्द्र भाटी की चुनावी नैया पार लगाएंगे चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप भाटी

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने इस सीट से गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब चुनाव के सफल प्रबंधन और बूथ स्तर की रणनीति तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी प्रदीप भाटी के कंधों पर होगी। मूलतः गौतमबुद्ध नगर के देवटा गांव के निवासी प्रदीप भाटी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उनकी मेहनत, सांगठनिक कौशल और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है। राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, जीत के लिए भरी हुंकार

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदीप भाटी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हम पूरी लगन के साथ काम करेंगे।” प्रदीप भाटी की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अब देखना यह होगा कि भाटी का प्रबंधकीय कौशल प्रमेन्द्र भाटी को विधान परिषद की दहलीज तक पहुंचाने में कितना कारगर साबित होता है।

पद/क्षेत्रनाम / विवरण
नवनियुक्त प्रभारीप्रदीप भाटी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा)
निर्वाचन क्षेत्रमेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक क्षेत्र
सपा प्रत्याशीएडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी
नियुक्ति कर्ताअखिलेश यादव (निर्देश), श्याम लाल पाल (प्रदेश अध्यक्ष)

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *